MP Bhulekh Portal 2024: मध्यप्रदेश भूलेख, खसरा / खतौनी B1, भू-नक्शा देखें?

MP Bhulekh पोर्टल मध्य प्रदेश राज्य की जमीनों से संबंधित एक सरकारी ऑनलाइन पोर्टल है। जिसके माध्यम से राज्य की सभी भूमियों से संबंधित भू-अभिलेख और रिकॉर्ड को राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दिया गया है। अब राज्य का प्रत्येक नागरिक आसानी से अपनी जमीनों से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। मध्य प्रदेश की सभी भूमियों का डेटा MP Bhulekh पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है। 

प्रिय पाठकों आज हम आपको मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल से सम्बंधित जानकारी प्रदान कर रहे है। जिसके माध्यम से आप अपनी जमीनों से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन घर बैठे ही प्राप्त कर सकतें है। इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़े।

MP Bhulekh

MP Bhulekh Portal 2024

MP भूलेख वेब पोर्टल के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के सभी भूमि अभिलेखों को कम्प्यूटरीकृत किया गया है, ताकि राज्य के प्रत्येक नागरिक अपनी भूमि अभिलेखों से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकरी को ऑनलाइन प्राप्त कर सकें। राज्य सरकार द्वारा अपने नागरिकों की सुविधा को धयान में रख कर इस पोर्टल का निर्माण किया है। MP Bhulekh पोर्टल पर आपको राज्य की सभी जमीनों के रिकॉर्ड जैसे- खसरा / खतौनी, भू-नक्शा से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहती है। जिसे आप घर बैठे ही आसानी से देख सकतें है। मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल का मुख्य उद्देश्य भी नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना है।

MP Bhulekh ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल कुछ सेवाएं फ्री व कुछ सेवाएं सशुल्क है। ऑनलाइन उपलब्ध सेवाएँ निम्नलिखित है।

मुफ्त सेवाएँ

  • साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि (खसरा/खतौनी)
  • साधारण भू नक्शा नक्शा (Village Map)
  • आबादी अधिकार अभिलेख
  • व्यपवर्तित भूमि-राजस्व भुगतान
  • व्यव्हार न्यायालय प्रकरण (Civil Court Case)
  • दृष्टि बंधक (Hypothecation)
  • अभिलेखागार प्रतिलिपि (Record Room Document)
  • RCMS आर्डर
  • Transaction Details, Land Mortgage, कृषि भूमि राजस्व विभाग, DS दस्तावेज़ खोजें, जमानत विवरण खोजें, CERSAI खोजें

सशुल्क सेवाएँ

  • प्रमाणित भू-अभिलेख प्रति डाउनलोड 
  • प्रमाणित भू नक्शा 
  • राजस्व न्यायालय आदेश प्रतिलिपि 
  • अभिलेखागार के अभिलेख प्रतिलिपि 
  •  Bhu-Adhikar Pustika/भू-अधिकार पुस्तिका
  • व्यपवर्तन सूचना 
  • भू राजस्व भुगतान 
  • वॉलेट रिचार्ज 
  • भूमिस्वामी आधार 

MP Bhulekh पर खसरा / खतौनी Online कैसे देखें?

MP Bhulekh पर आपको खसरा / खतौनी Online प्राप्त करने के निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

मध्य प्रदेश में खसरा / खतौनी की भूलेख प्रतिलिपि अलग-अलग प्रकार की होती है।

साधारण भू अभिलेख प्रतिलिपि:- इसके लिए आपको किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती, यह आपको MP Bhulekh पोर्टल पर फ्री में उपलब्ध है। इसका उपयोग केवल जानकारी के लिए किया जाता है। 

डिजिटल हस्ताक्षरित भू अभिलेख प्रतिलिपि:- इसके लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद ही आप इसका उपयोग सरकारी कार्यों के लिए कर सकतें है। इसके लिए आपको शुल्क भी देना होगा। 

  • सबसे पहले आपको MP Bhulekh से सम्बंधित के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज खुलने पर आपको “भू-अभिलेख” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

MP Bhulekh

  • अब नए पेज पर आपको ” क्या आप भू-अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं” का विकल्प प्राप्त होगा। उसके नीचे आपको “Yes” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

MP Bhulekh

  • उसके बाद आपको अपना जिला, तहसील और गांव का चुनाव करना होगा।

MP Bhulekh

  • अब नये पेज पर आपको खसरा खतौनी देखने के लिए 3 विकल्प प्राप्त होंगे।
    • मालिक के नाम से
    • खसरा नंबर से
    • प्लाट संख्या के द्वारा

मालिक के नाम से कैसे खोजें ?

  • सबसे पहले आपको “Landowner” के विकल्प का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको “Select Landowner” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने Khasra No./Plot No. का चुनाव करना होगा।
  • उसके बाद आपको कैप्चा कोड को दर्ज करके “View Details” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ” Land Parcel Detail” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको दाहिने तरफ स्लाइड पर “View Khatauni” के नीचे “Eye” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Bhulekh MP

  • अब आपको Khasra Khatauni प्राप्त हो जाएगी। जिसे आप प्रिंट भी कर सकतें है।

खसरा खतौनी खसरा नंबर से ढूंढें?

  • इसके लिए आपको “खसरा नम्बर चुनिये” के विकल्प पर क्लिक करना होगा
  • उसके बाद आपको Block/ Khasra/Plot के विकल्प का चुनाव करना होगा।
  • अब आपको कैप्चा भरकर, “View Details” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ” Land Parcel Detail” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको दाहिने तरफ स्लाइड पर “View Khatauni” के नीचे “Eye” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

MP Bhulekh

  • अब आपको Khasra Khatauni प्राप्त हो जाएगी।

प्लाट संख्या द्वारा खसरा खतौनी

  • इसके लिए आपको “Plot No.” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ” Select Plot” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा भरकर, “ViewDetails” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ” Land Parcel Detail” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको दाहिने तरफ स्लाइड पर “View Khatauni” के नीचे “Eye” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

MP bhulekh

Click Here:- उत्तर प्रदेश भूमि अभिलेख और खसरा खतौनी Online देखें?

MP Bhulekh डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि कैसे प्राप्त करें?

  • MP Bhulekh डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। उसके लिए Register As A Public User के विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।

bhulekh mp

  • जब आपका रजिस्ट्रेशन हो जाये उसके बाद आपको पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • अब आपको भू-अभिलेख प्रतिलिपि डाउनलोड के विकल्प का चुनाव करना होगा।
  • उसके बाद नए पेज परआपको अपना Land Parcel Unq ID या फिर ULPIN Number दर्ज करके भूमि की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकतें है। इसके अलावा आप भू अभिलेख तथा खसरा खतौनी नाम अनुसार भी प्राप्त कर सकतें है।
  • अब आपको अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद आपको Bhu Abhilekh MP का प्रकार चुनकर प्रतिलिपि शुल्क बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको खसरा निकालने का शुल्क भरकर MP Land Record की डिजिटल हस्ताक्षरित नक़ल प्राप्त हो जाएगी।

MP Bhulekh में भू-नक्शा कैसे देखें?

MP Bhulekh में भू नक्शा देखने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले MP Bhulekh आधिकारिक वेबसाइट पर https://mpbhulekh.gov.in/Login.do पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको होमपेज पर भू भाग नक्शा (Land Parcel Map) पर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको 2 विकल्प प्राप्त होंगे।
    • क्या आप ग्रामवार नक्शा देखना चाहते हैं?
    • क्या आप भूखंड का प्रमाणिक प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते हैं?
  • इस दोनों में से आपको भू-नक्शा प्राप्त करने के लिए पहले वाले विकल्प का चुनाव करना होगा।

MP भूलेख

  • नए पेज पर आपको अपना जिला, तहसील और गांव का चुनाव करना होगा।
  • अब आपको भू-नक्शा प्राप्त हो जायेगा।

Contact Details

  • Toll Free Number – 18002336763, 07554000340
  • Email – clrgwa@mp.nic.in
  • आयुक्त भू-अभिलेख:- मोती महल, ग्वालियर, मध्यप्रदेश – 474007

Leave a Comment